फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में एनएसएस के स्वयंसेवियों और रेड रिबन क्लब के सदस्यों की ओर से नशा मुक्ति पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने युवाओं को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में डॉ. राणा ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की रीढ़ है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और रचनात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी तथा समाज में जागरुकता फैलाने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम सिंह ने राज्य सरकार की ओर से संचालित नशा मुक्ति अभियान पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रामकुमार नेगी ने किया। इस अवसर पर प्रो. कविता कौल, डॉ. सगुन डोगरा, प्रो. नवीन शर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें