फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को यातायात नियमों पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। यूएस ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए नियमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना और दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक बनाना रहा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर घनश्याम शर्मा की अगुवाई में विद्यार्थियों को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है और बिना हेलमेट के वाहन चलाना गंभीर जोखिम को आमंत्रण देना है। उन्होंने चौपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट को अनिवार्य बताते हुए गति सीमा का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही और तेजरफ्तार सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं, जिनसे सतर्क रहकर ही बचा जा सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पूनम लता, उप प्रधानाचार्य सपना कुमारी, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें