फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छात्रा वैष्णवी और अनुराधा ने सरस्वती स्तोत्र किया प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत महाविद्यालय डोहगी में धूमधाम से मनाया वसंत पंचमी उत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी में मां सरस्वती के पावन प्राकट्योत्सव पर वसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के वेद विभागाध्यक्ष डाॅ. महेश शर्मा ने वैदिक विधि विधान से पूजन कराया। यजमान के रूप में वरिष्ठ आचार्य डाॅ. केदारदत्त पुरोहित, श्रीमानो, मातृशक्ति अंजु कुमारी, अनीता रानी, डा. कृष्णा नेगी, कपिला पुरोहित, डाॅ. अरुणा देवी, पूजा शर्मा और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पूजन के बाद शास्त्री अंतिम वर्ष की छात्रा वैष्णवी व अनुराधा ने सरस्वती स्तोत्र प्रस्तुत किया। शास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र अंशुल ने प्राकट्य के विषय में भाषण दिया। मुख्य वक्ता ज्योतिष विभागाध्यक्ष डाॅ. मुकेश कुमार शर्मा ने वसंत पंचमी के पौराणिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक पक्षों को समझाया तथा धर्मवीर बालक हकीकत राय और बाबा रामसिंह कूका के बलिदान को याद कर छात्रों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। मुख्यातिथि डाॅ. कृष्णा नेगी ने छात्रों को सतत ज्ञानार्जन और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें