फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों ने किया आईटीआई नैहरियां का प्री-वोकेशनल भ्रमण

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकारला के विद्यार्थी  नैहरियां  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडूही (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकारला के सातवीं और आठवीं कक्षा के 50 विद्यार्थियों ने बुधवार को नैहरियां स्थित सरकारी आईटीआई का एकदिवसीय प्री-वोकेशनल टूर किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार बख्शी की अनुमति से अध्यापक प्रवीण शर्मा, सोमनाथ और रेणुका देवी के मार्गदर्शन में यह भ्रमण आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को आईटीआई की कार्यप्रणाली और विभिन्न व्यावसायिक ट्रेड्स की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य प्रवेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं और भविष्य में रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करते हैं। छात्राओं श्रेया, वंशिका, हर्षिता, माही और उषा ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फलाहार का भी आनंद लिया। भ्रमण में आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रवेश शर्मा, अनुदेशक विवेक शर्मा, सुरेश कुमार, आशा रानी, डीईओ इंद्रजीत धीमान और विद्यालय के अध्यापक प्रवीण शर्मा, सोमनाथ व रेणुका देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें