राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर में आयोजित मैराथन में भाग लेते स्कूली छात्र एवं अध्यापक
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर में नशा मुक्त अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रशासन की ओर से एक मैराथन का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य निशा संदल ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। मैराथन विद्यालय परिसर से शुरू होकर पिरथीपुर बस अड्डे पर संपन्न हुई। एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों सहित विद्यालय के अध्यापक भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। एनएसएस प्रभारी अमित कुमार शर्मा तथा सुलोचना राणा भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य निशा संदल ने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद