फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नशे के विरूद्ध सड़कों पर उतरे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्थानीय कॉलेज की एनएसएस यूनिट ने सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर जोगिंद्रनगर बाजार से होते हुए वापस कॉलेज में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नारेबाजी कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। प्राचार्य प्रकाश चौहान ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली में भाग लेते हुए कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है और युवा पीढ़ी को इससे दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रवण सिंह ने बताया कि नशामुक्त समाज के लिए युवाओं को नशे की बुरी आदत से बचाना बेहद जरूरी है। प्राध्यापक डॉ. दीपक मोहन, डॉ. विशाल कुमार, प्रो. नवीन निश्चल सूद और प्रो. धीरज ने एनएसएस स्वयंसेवियों व विद्यार्थियों की रैली में हिस्सा लेकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें