फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी नशे और बुरी संगत से रहें दूर : सतीश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ललड़ी में नशे से बचाव के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने नशे से होने वाले बुरे प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को गहनता से समझाया। कहा कि नशा जीवन को खत्म कर देता है। नशा करने वाला व्यक्ति खुद तो रोगी रहता है लेकिन अपने परिवार को भी परेशानी में डाल देता है। आजकल युवाओं में नशे का चलन बढ़ गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए बुरी संगत से दूर रहना चाहिए। अगर नशा करना है तो संघर्ष के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए करना चाहिए। बताया कि युवाओं को बुरी संगत से दूर रहकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा कार्य करते रहना चाहिए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से सवाल जवाब भी किए। इस दौरान प्राचार्य प्रवीण धीमान ने मुख्य वक्ता की ओर से बताई गई बातों पर अमल करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें