फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई चीजों को सीखने और प्रयोग करने की आदत डालें विद्यार्थी : सोमलाल

Sun, 20 Sep 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुरुड़ू में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना सोमलाल धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और शोध की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने के साथ-साथ नई चीजों को सीखने और प्रयोग करने की आदत विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए जिससे उनकी प्रतिभा को बेहतर मंच मिल सके। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि बाला, उप प्रधानाचार्य असलम मोहम्मद, एसएमसी अध्यक्ष गुरदेव सिंह भुल्लर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें