फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के बारे में सतर्क रहें विद्यार्थी : रिंकू

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाएं
विज्ञापन

नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल खुर्द के सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से मंगलवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें टाहलीवाल पुलिस स्टेशन की टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य विवेक राणा ने बताया कि एसएचओ रिंकू सिंह सूर्यवंशी, यातायात प्रभारी रामपाल ने अपनी टीम के साथ विद्यार्थियों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में बताया। छात्रों को बताया गया कि लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय हमें यातायात के नियमों के बारे में जागरूक रहना और उनका पालन करना चाहिए। दोपहिया चलाते समय हेलमेट पहनें, चौपहिया चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। धूम्रपान, शराब और मोबाइल का उपयोग करने से बचें। यदि आप किसी दुर्घटना के गवाह हैं तो हमेशा घायल की मदद करें। इस अवसर पर स्कूल रोड सेफ्टी क्लब की संयोजक, सुमन जसवाल की ओर से आयोजित विभिन्न गतिविधियों के विजेता छात्रों पल्लवी, वंदना, शांत, गुरवीर, पर्णिता, दीपिका, हर्षिता, दिव्यांश, पूर्वाशी आदि को पुलिस टीम द्वारा सम्मानित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें