घनारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी में सड़क सुरक्षा क्लब और ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ललित मोहन ने की, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों में निहारिका, मीनाक्षी, विनोद कुमार, सक्षम कुमार, साक्षी, अर्शित, अक्षिता, पल्लवी और कनिका शामिल रहे। ललित मोहन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, यातायात संकेतों की समझ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने इन महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों से सतर्कता बरतने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। संवाद