फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा कॉलेज के छात्रों ने किया औद्योगिक क्षेत्र का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। एबीवी राजकीय डिग्री कॉलेज बंगाणा के बीबीए विभाग के 35 छात्रों ने औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में स्थित दो प्रमुख उद्योगों मिसेज बेक्टर फूड्स (क्रीमिका) और जुपिटर मल्टीफूड्स प्रोसेसर्स (हिम्पा) का दौरा किया। यह दौरा छात्रों को उद्योगों की कार्यप्रणाली और व्यावसायिक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। छात्रों ने सबसे पहले सुबह 11:00 बजे मिसेज बेक्टर फूड्स का दौरा किया। जहां उन्हें खाद्य निर्माण प्रक्रियाओं और गुणवत्ता नियंत्रण के आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे जुपिटर मल्टीफूड्स प्रोसेसर्स का दौरा किया गया। जहां पर यूनिट के मालिक रोहित वर्मा ने छात्रों को उत्पाद पैकेजिंग और वितरण से संबंधित तकनीकों को समझाया। दौरे के दौरान छात्रों का नेतृत्व रंजना देवी और राजेंद्र सिंह ने किया, जो बीबीए विभाग के गेस्ट फैकल्टी सदस्य हैं। उन्होंने छात्रों को उद्योगों की विभिन्न प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया और उनके सवालों का जवाब भी दिया। सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें