फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में सीएसी (छात्र संघ परिषद) की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य रीति जसवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और इसे उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जीत लाल कालिया, मनीष कुमार, आदित्य शर्मा और प्रवीण कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रस्तुतियां अत्यंत शानदार और मनमोहक थीं, जिनमें विद्यार्थियों की कला और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन हुआ। अतिथियों ने विद्यार्थियों की सराहना की और इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थी जीवन के विकास के लिए आवश्यक बताया। इस भव्य कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त परिवार ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें