फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें इस वर्ष के थीम ..वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम.. पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य देवराज धीमान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन के अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए। इतिहास के प्रवक्ता शशि पाल ने बताया कि भारत में 99 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। साथ ही चुनाव आयोग के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कक्षा दसवीं की छात्रा अक्षिता ने उपस्थित छात्रों और अध्यापकों को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी छात्र और अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें