फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को आग से जंगलों को बचाने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैडी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारा में शुक्रवार को हंस फाउंडेशन की ओर से वन अग्निशमन एवं रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कठपुतली शो कार्यक्रम के माध्यम से वनों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में खंड स्तरीय समन्वयक किरण, अभिषेक हंस फाउंडेशन के सदस्यों रामलाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के सौजन्य से किया गया। इसमें विद्यालय के 184 बच्चों और समस्त अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन के सदस्यों ने बेहतरीन तरीके से वनों को कैसे बचाया जाए, इस पर बेहतरीन तरीके से कठपुतली नाटक रूपांतरण किया गया। इस मौके पर प्रवीण कुमार प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, अरुणा देवी, रविंद्र कुमार, राजीव कुमार, ऋषिकेश, रजनीश शर्मा रामचंद्र, रंजू रानी, सुरेखा देवी ओंकार चंद, मीना रानी आदि सभी सदस्यों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें