फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मवा कोहलां में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक कार्यक्रम में विधायक ने की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मवा कहोलां में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रदीप धीर तथा स्कूल स्टाफ ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रदीप धीर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर पढाई, खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में स्कूल की उपलब्धियों को गिनाया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी नृत्य, नाटी, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक राकेश कालिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के साथ पढ़ाई से हमेशा सफलता मिलती है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को 5 हजार और स्कूल के कमरों के निर्माण के लिए बजट का जल्द प्रावधान किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यालय का नाम पढाई, खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में रोशन करने पर अर्पिता, मन्नत, मंदीप, रितिका, पलक, महक, अमन, अनिकेत, आरुषि, अब्तर, सिमरन, महक, पायल, अलका, ईशा, अंजना, महक ठाकुर, अरमान, प्रियंका, राकेश, अनिष्क व अन्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें