फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों ने जानी आईटीआई की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय भटेड़ के छात्र-छात्राओं ने वीरवार को नैहरियां स्थित सरकारी आईटीआई में एक दिवसीय प्री वोकेशनल टूर किया। उन्होंने आईटीआई की कार्यप्रणाली और वर्तमान में यहां चल रहे व्यवसायों के बारे में विस्तार से जाना। आईटीआई के प्रधानाचार्य परवेश शर्मा ने बताया कि यह आईटीआई 2007 में शुरू हुई थी। वर्तमान में इस आईटीआई में फिटर, एसओटी और ड्रेस मेकिंग व्यवसायों में 85 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जब आप घर जाएं तो आईटीआई और यहां चल रहे विभिन्न व्यवसायों के बारे में अपने परिजनों और दोस्तों को जरूर बताएं।आईटीआई के अनुदेशकों विवेक कुमार, सुनील दत्त, सुनील कुमार और आशा रानी ने भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यशालाओं में ले जाकर वहां स्थापित मशीनों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराईं। विद्यालय की ओर से आईं अध्यापिकाओं निशा देवी, सीमा देवी, अनुराधा शर्मा, नीलम राणा, प्रतिमा शर्मा, अंजू देवी और अध्यापक शशिपाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें