संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। डीआईईटी हमीरपुर में 17 से 18 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय पीएम श्री स्कूल बाल मेले में दौलतपुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिताओं में छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। सीनियर सेकेंडरी स्तर की क्विज प्रतियोगिता में रिधिमा और एकांश भगशेन ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश भर में विद्यालय का परचम लहराया। वहीं, सोलो सांग प्रतियोगिता में तुषार ने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पीएम श्री सीजीपीएस दौलतपुर चौक के छात्र अंशुमन ने प्राइमरी स्तर की सोलो सांग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई। विद्यालय प्रबंधन ने इन सफलताओं को छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा समस्त स्टाफ के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।