राजकीय महाविद्यालय चौकी मनियार में गठित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्य स्टाफ के साथ।
जोल (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार में सत्र 2023-24 के लिए गठित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) के लिए शपथ ग्रहण समारोह हुआ। महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद के लिए मेरिट आधार पर चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। परिषद के पदाधिकारी प्रधान पदभार पर इंदु बाला, उप प्रधान अजय कुमार, सचिव मधुबाला एवं संयुक्त सचिव विशाल कुमार को महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य ने शपथ दिलाई और बैच पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही महाविद्यालय के एनएसएस इकाई से आयुष, उत्कृष्ट खिलाड़ी वर्ग से प्रदीप शर्मा एवं सड़क सुरक्षा क्लब वर्ग से रितिका धीमान को भी शपथ दिलाई गई।
इससे पूर्व महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. कविता कौशल इस आयोजन में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। संचालन महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद संगठन के संयोजक डॉ. राम कुमार नेगी ने किया।