फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लठियाणी स्कूल में बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़ा छात्र

विज्ञापन
ऊना में चल रही परिक्षा के दौरान परिक्षा केंद्र का निरिक्षण करते हुए अ​धिकारी।स्रोत स्वय
विज्ञापन
उपनिदेशक इंस्पेक्शन नीलम कुमारी ने उपमंडल के पांच स्कूलों में किया निरीक्षण
विज्ञापन

प्रधानाचार्य को दिए सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में बुधवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान 12वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा में नकल का एक मामला पकड़ा गया। उपनिदेशक निरीक्षण एवं शिक्षा गुणवत्ता नियंत्रण ऊना नीलम कुमारी और उनकी टीम ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले पांच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं थानाकलां, बंगाणा, धुंधला, लठियाणी और बुधान में निरीक्षण किया। जैसे ही निरीक्षण टीम लठियाणी स्कूल के प्रांगण में पहुंची, वैसे ही अफरातफरी मच गई। परीक्षा केंद्र में बैठे बच्चों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने नकल के लिए छिपाए कागज अपनी जेबों से निकाल कर पीछे की तरफ फेंक दिए। निरीक्षण टीम ने बच्चों की जांच करना शुरू की। इस दौरान एक विद्यार्थी के पास उसकी जेब में नकल के कागज मिले। इस पर टीम ने कार्रवाई कर सुपरिटेंडेंट को केस बनाने के आदेश दिए। उपनिदेशक निरीक्षण ऊना नीलम कुमारी ने प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान को सीसीटीवी की कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने की हिदायत दी। इसके साथ बिना सीसीटीवी वाले स्थानों पर बच्चों को न बिठाने के निर्देश भी दिए। शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण एवं शिक्षा गुणवत्ता नियंत्रण नीलम ने बताया कि उनकी फ्लाइंग स्क्वायड की टीम में प्रवक्ता डॉ. किशोरी लाल शर्मा, सुनीता टीजीटी एवं बोधराज डीएम लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को लठियाणी स्कूल में नकल का एक मामला पकड़ा गया। अन्य सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित पाई गईं। जहां कमियां पाई गईं, वहां परीक्षा समन्वयक को सुधार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें