चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी के पुस्तकालय में जुलाई 2025 में अत्यधिक गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करने के लिए बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंकिता कुमारी को स्टार रीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड फरवरी 2024 में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार के दिशा निर्देश अनुसार शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकालय में बैठकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित करना है ताकि बच्चे प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के लिए अपना ज्ञानवर्धन कर सकें। इस योजना से उत्साहित होकर बच्चों के पुस्तकालय में बैठकर अध्ययन करने की प्रवृत्ति में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए प्राचार्य ने अंकिता को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी इस बच्ची से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद