फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नशा माफिया के खिलाफ जनता को जगाने के लिए बनेगी संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नशा माफिया, फिरौती, लूटपाट और हत्या की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय नशा माफिया के कारण बीते कुछ वर्षों से नौजवानों की बेशकीमती जानें जा रही हैं। इस पर सरकार का ढुलमुल रवैया चिंताजनक है। कुटलैहड़ सेवा संगठन के संयोजक और पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष चरणजीत शर्मा और बाबा रुद्रानंद संगठन के संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सोमदत्त ने एक संयुक्त बयान जारी कर यह बात कही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती नशाखोरी की समस्या हिमाचल प्रदेश के भविष्य को गर्त में धकेल रही है। जिला ऊना आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। नशा माफिया और कांग्रेस सरकार की नाकामी के कारण जिले में फिरौती, लूटपाट और हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इससे आम जनता में डर का माहौल है। इस समस्या को लेकर एक संघर्ष समिति बनाकर समाज में नशे के खिलाफ जनजागरण की मुहिम चलाई जाएगी। इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इस संघर्ष समिति की ओर से स्वयं सहायता समूहों, अन्य सामाजिक संगठनों को साथ लेकर सरकार व नशा माफिया के खिलाफ रैलियां निकाली जाएंगी, गोष्ठियों का आयोजन होगा और जनजागरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें