फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: औचक निरीक्षण में सख्त निर्देश, समय सीमा में पूरा करें राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य

विज्ञापन
पाडच्छू और जमसाई क्षेत्रों में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों का औचक निरीक्षण करते सरका
विज्ञापन
पाड़च्छू-जमसाई में गुणवत्ता व सुरक्षा पर विशेष जोर
विज्ञापन

बारिश में वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट के एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम ने पाड़च्छू और जमसाई क्षेत्रों में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए निर्माण एजेंसी को समय पर परियोजना पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। एसडीएम ने पाड़च्छू क्षेत्र की खराब सड़क स्थिति पर चिंता व्यक्त की और बारिश के दौरान सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने हेतु गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने चेताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप किए जाएं। चोलथरा बाईपास निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इसके पूरा होने से यातायात दबाव कम होगा और आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय प्रभावी रूप से लागू करने और बारिश के मौसम में छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर बीआर धीमान (सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ) और शुभम दत्त (साइट इंजीनियर) भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें