बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को जारी किए दिशा निर्देश
इस वर्ष 88 सैंपल लिए, 14 मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी पालन के लिए अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सैंपल बढ़ाने और शराब विक्रेताओं को अनिवार्य खाद्य लाइसेंस लेने का आदेश दिया। बिना लाइसेंस विक्रेताओं पर जुर्माना लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि जिले में 482 फूड लाइसेंस ऑपरेटर सक्रिय हैं, और 3985 फूड बिजनेस ऑपरेटर को पंजीकृत किया गया है। इस वर्ष 88 सैंपल लिए गए, जिनमें 14 मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दिवाली में 1500 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया। जिला ऊना को मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब भी उपलब्ध करवाई गई है, जो त्वरित परीक्षण करेगी। 1506 लीटर पुराने खाद्य तेल को बायोडीजल उत्पादन के लिए भेजा गया।