फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लोगों के लिए लावारिस पशु बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। उपमंडल अंब के चिंतपूर्णी क्षेत्र में इन दिनों लावारिस पशुओं की लगातार बढ़ती संख्या स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए गंभीर समस्या बन गई है। लावारिस पशुओं से लोगों को दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लावारिस पशु सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। स्थानीय लोगों में राजेश, अजय कालिया, विकास शर्मा, संजीव और नवीन ने बताया कि लावारिस पशु कभी भी वाहनों के सामने आ जाते हैं। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि कई बार ये पशु आक्रामक भी हो जाते हैं, इससे श्रद्धालुओं को चोट लगने का भय भी बना रहता है। खासकर भीड़भाड़ वाले दिनों में स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है। जब दूर-दराज से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए,तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और मंदिर न्यास से मांग की है कि इन लावारिस पशुओं को जल्द पकड़कर गोशाला में भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें