फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन जीने की सही राह दिखाती है कथा : व्यास महाराज

Mon, 31 Aug 2026 11:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। अपर भदसाली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। रविवार को कथा वाचक व्यास अयोध्या महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाने वाला आध्यात्मिक मार्ग है। भगवान का नाम स्मरण करने और सत्संग सुनने से मनुष्य के विचारों में सकारात्मकता आती है और जीवन में शांति और सद्भाव का संचार होता है। कथा श्रवण करने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति को अपने कर्मों का बोध होता है। कथा वाचक ने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में मनुष्य को कुछ समय प्रभु भक्ति और सत्संग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें