फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो के तहत केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। उपमंडल गगरेट के अधीन सौतेले बाप पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उपमंडल गगरेट के अधीन एक स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने शुक्रवार को सिसकियां भरते हुए अपनी टीचर को आपबीती सुनाई और बताया कि उसका सौतेला पिता उसके साथ किस तरह घिनौना कृत्य कर रहा है और उससे बचाने की गुहार लगाई। इस पर अध्यापक ने सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी एवं स्कूल प्रशासन को इस मामले की जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने सूझबूझ दिखाते हुए इस संवेदनशील मामले के बारे में तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। साथ ही मामला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की उच्च स्तरीय टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगामी जांच एवं कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें