फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थ्रोबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा में हिमाचल थ्रोबाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय शिविर के दौरान मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम सोमवार को घोषित की गई। लड़कों की टीम में कृष शर्मा, वरिंदर कुमार, अभिनव भाटिया, अनिकेत, अनुराग राणा, आदर्श, आशीष, रुपेश, जशनदीप भार्गव, पुष्पित, विवेक, जतिन, आर्यन और रोहन ठाकुर शामिल हैं। लड़कियों की टीम में मुस्कान, नीतिका, गरिमा, दिया, प्रिया, हर्षिता, ममता, बरौनी, पलक और यशिका का चयन किया गया है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष अमन शर्मा, सचिव जोगिंद्र देव आर्य, सदस्य नरेश कुमार, ट्रस्ट के टेक्निकल अध्यक्ष यशवीर राणा तथा समाजसेवी राम सिंह मौजूद रहे। यशवीर राणा ने बताया कि टीम के चयन के लिए सोलन, ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा सहित विभिन्न जिलों में ट्रायल आयोजित किए गए थे, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। इससे पहले समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय शर्मा ने शिरकत की और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें