फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिमला में 26 को होगा राज्य स्तरीय संविधान रक्षा मार्च

Wed, 25 Nov 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर आगामी 26 नवंबर 2026 को शिमला में राज्य स्तरीय संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शिमला पहुंचने का आह्वान किया है। जारी सूचना के अनुसार यह मार्च वीरवार 26 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे शिमला के चौड़ा मैदान स्थित भारत रत्न बाबा भीमराव आंबेडकर चौक से शुरू होगा और रिज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें