फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पंजीकृत कामगारों को विवाह के लिए देगी दो लाख : कंवर

Thu, 17 Oct 2024 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मैड़ी खास में ग्रामीणों को 35 इंडक्शन चूल्हे वितरित करते हुए विधायक सुदर्शन बबलू ।स्रोत विभाग
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने लगाए जागरूकता शिविर
विज्ञापन


मलाहत और मैड़ी खास में लोगों को दी योजनाओं की जानकारी





संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि हिमाचल सरकार ने पंजीकृत कामगारों और आश्रित बच्चों के विवाह के लिए प्रदान की जाने वाली सहायता राशि को 51 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने यह जानकारी हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में प्रवासी मजदूरों और मैड़ी खास में ग्रामीणों के लिए आयोजित जागरूकता शिविरों में दी। मैड़ी में आयोजित शिविर में चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर पंचायत में एकल नारी को अपना पक्का मकान बनाने के लिए चार लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने सभी कामगारों से बोर्ड के साथ पंजीकरण कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाने के लिए भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उनके लिए पिछले 12 माह में काम किया होना अनिवार्य है। इस मौके पर प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के निदेशक मंडल के सदस्य पीतांबर जसवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वरुण पुरी, मैड़ी की प्रधान रीना ठाकुर, श्रम कल्याण अधिकारी अमन शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंडक्शन चूल्हे व वॉशिंग मशीनें वितरित कीं

इस दौरान नरदेव सिंह कंवर ने पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत 60 प्रवासी मजदूरों को श्रमिक कार्ड वितरित किए। इसके अलावा मैड़ी खास में ग्रामीणों को 35 इंडक्शन चूल्हे और पांच वॉशिंग मशीनें भी वितरित कीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कामगारों की सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि प्रदेश का विकास राज्य के गरीब लोगों के उत्थान से होता है। विधायक ने मैड़ी खास पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों को करने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मैड़ी खास में ग्रामीणों को 35 इंडक्शन चूल्हे वितरित करते हुए विधायक सुदर्शन बबलू ।स्रोत विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें