दौलतपुर चौक(ऊना)। भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री विश्वजीत पटियाल ने रविवार को चलेट के बूथ 23 पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना। विश्वजीत पटियाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरणा देने वाला है। इसमें प्रधानमंत्री आम लोगों, किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को सरल भाषा में सामने रखते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की उन्नति पर दिए गए संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह मन की बात के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सुशील कुमार, ओंकार सिंह, कपिल देव, कुलदीप सिंह, सुरिंद्र, संतोष कुमारी, कमलेश कुमारी सरला देवी, रेणु कुमारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद