संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। घलूं प्रीमियर लीग सीजन–2 के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय किसान संगठन के महासचिव देशराज मोदगिल ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए खेलों से जुड़ना सबसे प्रभावी और सकारात्मक माध्यम है। देशराज मोदगिल ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। खेलों के माध्यम से युवा अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाकर उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूरी बनाकर खेलों से दोस्ती करें और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। इस अवसर पर ज्ञान चंद शर्मा, रमेश कुमार स्थानीय खेल प्रेमी, खिलाड़ी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।