फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद गतिविधियों से नई ऊर्जा का होता है संचार : अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रभारी आचार्य गोविंद शर्मा के प्रेरणादायी संबोधन से हुई। उन्होंने छात्रों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास में खेलों की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन और भावनात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि जब हम प्रतिदिन की दिनचर्या से हटकर खेलकूद जैसी गतिविधियों में भाग लेते हैं तो हमारे भीतर नई ऊर्जा का संचार होता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है तथा हम अपने रोज़मर्रा के कार्यों को और अधिक उत्साह व स्फूर्ति से कर पाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, थ्री-लेग रेस, म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें