फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रायपुर मैदान में सामूहिक प्रार्थना से बना आध्यात्मिक वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक कुमार ने रायपुर मैदान में आयोजित एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। यह कार्यक्रम स्थानीय श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की पहल पर आयोजित किया गया। जिसमें धार्मिक भजनों, हवन-यज्ञ और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पंचायतों के उपप्रधान सत्त नारायण, सतवीर, मुकेश सहित अन्य गणमान्य जनों ने भी इस धार्मिक अनुष्ठान में सक्रिय भागीदारी निभाई। विधायक विवेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, एकता और नैतिक मूल्यों को बल मिलता है। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। लोगों ने भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें