फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में तेज रफ्तार कार ने दुकान का शटर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में शनिवार को सुबह सवेरे करीब 4:00 बजे तेज रफ्तार कार ने करियाने की बंद पड़ी दुकान का शटर तोड़ डाला। कार की शटर के साथ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान के अंदर रखा सामान सारा बिखर गया। इस हादसे में कार सवार एक परिवार के पांच सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। कार सवार होशियारपुर से एक शादी में जाने के बाद चिंतपूर्णी मंदिर दर्शन करने के लिए आए हुए थे। दुकान का शटर टूटने के कारण करीब 70,000 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी थाना के एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि शायद कार चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। दुकान मालिक और कार मालिक के बीच शटर के काम को लेकर समझौता हो गया है। इस सबंध में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें