शहीद बृजेश आदर्श स्कूल धुंधला में वार्षिक समारोह के दौरान बच्चों के साथ नाचते विधायक विवेक शर्म
बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर विधायक भी खुद को नहीं रोक पाए, मंच पर लगाए ठुमके
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। बलिदानी बृजेश राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धुंधला में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। विधायक विवेक शर्मा ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में मेधावी बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया और धमाकेदार प्रस्तुतियां पेश करके पंडाल में बैठे दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। बच्चों की प्रस्तुति को देखकर विधायक भी खुद को नहीं रोक पाए और मंच पर बच्चों संग खूब थिरके। प्रधानाचार्य एवं एसएमसी कमेटी की ओर से मुख्यातिथि विवेक शर्मा को सम्मानित किया गया। रीता एवं सहेलियों ने माता के भजनों से मंत्रमुग्ध किया तो लड़कों ने मंच पर भंगड़ा डाल पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की मांगें रखीं। मुख्यातिथि ने सभी मांगों को पूरा करते हुए 5100 रुपये सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को देने की घोषणा की।