फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अष्टमी पर हुई मां चिंतपूर्णी की विशेष पूजा, लगाए 56 भोग, नारियल की दी बलि

Sat, 12 Oct 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी/भरवाईं। शारदीय नवरात्र के चलते माता चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी के उपलक्ष्य पर शुक्रवार सुबह 9 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई। इसमें माता की पावन पिंडी को स्नान, शृंगार, भोग, आरती व कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन

वहीं, मातारानी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। पुजाारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। मंदिर आने वाले भक्तों ने भी मां के दर्शन करते-करते अष्टमी पूजन देखा। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने भी दुर्गा अष्टमी के अवसर पर चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर अष्टमी की पूजा में हिस्सा लिया। शाम होने तक करीब दस हजार श्रदालुओं ने मंदिर में माथा टेका। विशेष पूजा सुबह 9 से 12 बजे तक तीन घंटे चली। पुजारियों की मानें तो अष्टमी पूजन पर तीन बार स्नान, तीन बार शृंगार, तीन बार माता रानी को भोग लगाया गया। दोपहर को विशेष तौर पर नारियल की बलि भी दी गई।
पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा ने बताया कि शारदीय नवरात्र को अष्टमी के दिन चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। माता रानी को छप्पन भोग लगाए गए और नारियल बलि भी दी गई। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुक्रवार तड़के 3:00 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए थे। पूजा-अर्चना में राम कुमार कौल, संदीप सन्नी, सोनू, अमित, राकेश, रोहन, रविंद्र शिंदा आदि ने यहां भाग लिया, तो विशेष पूजा-अर्चना में जिला ऊना के पूर्व उपायुक्त एवं वर्तमान में ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा, अनूप रत्न, एडीएम अंब, मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल, सुरक्षा अधिकारी सेवानिवृत कर्नल मुनीश, वित्त अधिकारी कुलदीप शर्मा ने भी मां के चरणों में हाजिरी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें