फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 29 जनवरी, 5 और 7 फरवरी को अंब अंदौरा से अयोध्या जाएगी विशेष ट्रेन

Sun, 21 Jan 2024 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अयोध्या जाने वाले राम भक्तों का इंतजार अब खत्म हो गया है। रेलवे बोर्ड ने तीन प्रमुख विशेष ट्रेनों के आने-जाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। तीन प्रमुख ट्रेनों में अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने से लेकर वापस जिला ऊना के अंब अंदौरा और ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचाने की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार  पहली ट्रेन 29 जनवरी को अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से रफ्तार भरेगी। उक्त स्टेशन से यह ट्रेन नंबर 04526 के रूप में  06 बजे तो ऊना से 6ः50 पर श्रद्धालुओं के लेकर आगे बढ़ेगी। यहां पर ब्रेकफास्ट की सुविधा श्रद्धालुओं को रहेगी।



वापसी में यह ट्रेन 31 जनवरी को श्रद्धालुओं के लेकर यहां पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी ट्रेन की सुविधा रामलला दर्शन के लिए पांच फरवरी को लेकर राम भक्तों को लेकर जाएगी। ट्रेन नंबर 04534 ऊना रेलवे स्टेशन से ही चलेगी और रोज यह 06:50 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी। वापसी में ट्रेन सात फरवरी को वहां से लौटेगी। तीसरी ट्रेन 04318 सात फरवरी को अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से दोपहर बाद 3:50 बजे चलेगी और ऊना रेलवे स्टेशन से 04:14 बजे आगे बढ़ेगी। यह ट्रेन नौ फरवरी को अयोध्या से वापसी करेगी।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड अंबाला के पीआरओ क्षितिज शर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से तीनों ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ट्रेन में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर जैसी सुविधाएं भी राम भक्तों के लिए रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें