सोनिया शर्मा दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व।
- फोटो : संवाद
अंब-चिंतपूर्णी वृत्त के आंगनबाड़ी केंद्र नारी चौबे की कार्यकर्ता सोनिया शर्मा का चयन 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हुआ है। सोनिया शर्मा अब राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंब-चिंतपूर्णी परियोजना के तहत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र नारी चौबे से जुड़ी सोनिया शर्मा की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत सोनिया शर्मा लंबे समय से बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और सामाजिक सेवा को देखते हुए विभाग ने उन्हें दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए चुना है। यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरे अंब क्षेत्र और ऊना जिले के लिए गर्व की बात है। स्थानीय लोगों और विभागीय अधिकारियों ने सोनिया शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बनेगी।