फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कीड़े में पानी आने की समस्या का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जल शक्ति विभाग ने शहर के वार्ड नंबर आठ में कुछ घरों में कीड़े युक्त पानी आने की समस्या का समाधान कर दिया है। दरअसल पाइप टूटने की वजह से नलों में पानी के साथ कीड़े आ रहे थे। वीरवार को जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट ढूंढा और टूटी हुई पेयजल पाइप को दुरुस्त कर दिया। वीरवार शाम को घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवा दिया गया। जल शक्ति विभाग ने समस्या के सामने आने के 12 घंटों के भीतर ही इसका समाधान किया है। इससे वार्डवासियों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। बताते चलें कि ऊना शहर में इन दिनों गैस पाइपलाइन डाली जा रही है। इससे जगह-जगह पेयजल पाइपें क्षतिग्रस्त हो रही है। वार्ड आठ में भी पेयजल पाइप टूटने से एक दर्जन के करीब घरों में कुछ दिनों से नलों में कीड़े युक्त पानी आ रहा था।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग ऊना के सहायक अभियंता ठाकुर होशियार सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर आठ में पानी के साथ कीड़े आने की समस्या का समाधान हो गया है। टूटी पाइप को दुरुस्त कर घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें