ऊना। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर ऊना शहर में शनिवार को पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश के अनुसार यह फ्लैग मार्च निकाला है। इसमें पैरामिलिट्री और ऊना पुलिस के जवान शामिल रहे। इस मार्च का मकसद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना है, ताकि चुनाव के समय में लोगों में किसी प्रकार का कोई भय न हो। लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें और वोटर को कोई डरा धमका न सके। यह फ्लैग मार्च सब्जी मंडी से शुरू होकर शहर की विभिन्न जगहों से होकर गुजरा। संवाद