फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सोहारी टकोली की टीम ने आरसीबी ऊना को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट मैच से दिया नशा मुक्ति का संदेश : अभिषेक डोगरा
विज्ञापन

युवा वर्ग नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ खेलों में भविष्य सवारें
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल(ऊना)। डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर की ओर से नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत डोगरा क्रिकेट क्लब 2025 की शुरुआत की। ट्रस्ट के चेयरमैन अभिषेक डोगरा ने बताया कि समय-समय पर चिंतपूर्णी क्षेत्र की हर पंचायत में खेल प्रतियोगिता के कार्यक्रम आयोजित कर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करेंगे। प्रतियोगिता में ऊना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खेलों के साथ नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाएगी। टीमों को शपथ दिलाई गई कि वे न केवल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाएंगे, बल्कि नशे के खिलाफ जागरूकता भी फैलाएंगे। इससे यह संदेश भी जाएगा कि खेलों के जरिये समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज अंब के प्रोफेसर रजनीश शर्मा गांव बडोआ और डिग्री कॉलेज ऊना के प्रोफेसर यशपाल शर्मा गांव लालशाह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर दोनों टीमों का परिचय किया और खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करते हुए मैच का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों को डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के पदाधिकारियों की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। आरसीबी ऊना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 8 ओवर में 9 विकेट खोकर 95 रन का स्कोर बनाया। जवाब में सोहारी टकोली की टीम ने 7.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर मैच को जीत लिया। दूसरा मैच हरोट और खुरवाईं के बीच खेला गया। इसमें खुरवाईं की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें