फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास के कोर्स भविष्य के लिए फायदेमंद : नंद किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड देगा सहयोग
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नंद किशोर ने युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया
प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट और ऑफर लेटर वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंबुजा फाउंडेशन और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के सहयोग से संचालित कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान ऊना में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के एमडी और सीईओ नंद किशोर मुख्य अतिथि रहे। संस्थान पिछले चार वर्षों से ऊना में युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहा है। अब इस प्रयास को और सशक्त बनाने के लिए एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। मुख्य अतिथि नंद किशोर ने युवाओं को कौशल विकास के महत्व के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संस्थान में इलेक्ट्रिकल, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ब्यूटिशियन, कस्टमर सर्विस एसोसिएट और माइक्रोफाइनेंस जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जो भविष्य में युवाओं के लिए काफी लाभकारी साबित होंगे। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षुओं को टूल किट, बैग और प्लेस्ड ट्रेनीज को ऑफर लेटर भी मुख्य अतिथि की ओर से वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें