दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में वीरवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एकदिवसीय पोस्टर मेकिंग और मॉडल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में 110 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से विज्ञान और गणित विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जूनियर वर्ग में सिया जरियाल ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और शिवांश जरियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह से वरिष्ठ वर्ग में सुहानी जरियाल प्रथम, दिव्यांक कंवर ने द्वितीय और कोमल जरियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की ओर से बनाई गईं क्रियात्मक और रचनात्मक प्रदर्शनियों को सराहा। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों से उत्साहवर्धन होता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुमन वर्मा, संदीप लट्ठ, अशोक राणा, धीरज दत्त शर्मा, सुशील जरियाल, टेक सिंह जसवाल, दविंदर कुमार, सागर सिंह, रीमा देवी और कमलेश कुमारी आदि उपस्थित रहे। संवाद