फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवक से मारपीट के मामले में छह लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मारपीट का शिकार हुए युवक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाए बयान में पीड़ित दीपक उर्फ रोहित निवासी भलाण ने कहा कि वह अपने निजी काम से मोजोवाल मोटरसाइकिल पर गया था और जब वापस आ रहा था तो कुछ युवक दो कारों में आए और उसे घेर कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, उसने भाग कर बचना भी चाहा लेकिन आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण वह भाग नहीं सका। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस दौरान कुछ लोग इकट्ठा हुए और मेरी जानी बचाई। दीपक ने कहा कि जाते-जाते भी हमलावर उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दे गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि दीपक की शिकायत के आधार पर हर्षराणा, अमनिंद्र सिंह, सनम बैंस, सुमित राणा, विकास राणा, मन्नी अटवाल सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें