फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छह लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। चुआर की महिला ने आधा दर्जन लोगों पर उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि इनकी जमीन संयुक्त है। इनके परिवार के एक सदस्य ने जमीन किसी को बेच दी है। जिसने जमीन खरीदी है, वह जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार को आधा दर्जन लोगों ने उस पर और उसकी बेटी सहित एक अन्य व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें