फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद की जगह होंगे एक दिन के ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते आयोजन एक दिन तक सीमित करने के आदेश
विज्ञापन

जिलास्तर के आयोजनों को लेकर दोबारा घोषित होगी तिथि

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में स्कूली खेलकूद के आयोजन को खंड स्तर पर कराने पर रोक लगा दी गई है। लगातार खराब मौसम और बरसात से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस समय स्कूली मैदानों और भवनों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, ऐसे में आयोजनों को लेकर फिलहाल इंतजार करना ही उचित समझा गया है। जानकारी के अनुसार जिले में एक सितंबर से जोनल और खंड स्तरीय खेलों का आयोजन होना था। हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में ये आयोजन पहले ही रद्द कर दिए गए थे। इसी क्रम में ऊना जिले में भी भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए फिलहाल जोनल और खंड स्तर के खेल न कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आयोजनों के स्थान पर केवल एक दिन के चयन ट्रायल आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश सभी स्कूलों को भेज दिए गए हैं। ट्रायल के बाद जिला स्तरीय खेलों की तिथि घोषित की जाएगी। जिले के प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के अधिकांश भवन क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं। कई स्कूलों को मरम्मत के लिए फंड भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन कार्य में अभी समय लगेगा। वहीं खेल मैदानों की हालत भी ठीक नहीं है। लगातार पानी भरने से मैदानों को दोबारा समतल करना आवश्यक हो गया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए निदेशालय ने फिलहाल खेल आयोजन रद्द करने के आदेश दिए हैं। उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि खेल आयोजन अब तय शेड्यूल के अनुसार नहीं होंगे। इसके लिए नया प्रारूप तैयार किया जाएगा और उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें