उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की जसाणा पंचायत के लखरूह में गुगा मंदिर में छत्र की पूजा-अर्चना करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के प्रसिद्ध प्राचीन गुगा जाहरवीर मंदिर में छत्र मंडली गुणगान के लिए नवनिर्मित चांदी के ध्वज के साथ निकली। छत्र के निर्माण के लिए 170 लोगों ने आर्थिक दान किया। इसमें निर्माण व ध्वज का स्वरूप रविंदर गर्ग की ओर से किया गया। उन्होंने कहा कि यह ध्वज हर सनातनी की आस्था की संपदा है। भविष्य में आने वाली पीढ़ी हमारे सनातन की संस्कृति व सभ्यता को संजोकर रखे और आगे भी धर्म के प्रचार के लिए हम मिलकर कार्य करते रहेंगे। चांदी का ध्वज सवा छह फीट का 2.85 लाख का बनकर तैयार हुआ। साथ में मंडली के लिए 26 परिधान भी दिए गए, जिसका कुल खर्च 21 हजार रुपये रहा। ध्वज गुग्गा जाहरवीर के चेला राजेश शर्मा की जिम्मेदारी पर मंदिर में समर्पित किया गया। गुग्गा मंडली नौ दिन छत्र व ध्वज सहित गांव-गांव जाकर गुणगान करेंगी। इसके बाद गुग्गा मंदिर 27 अगस्त को छत्र व ध्वज चढ़ाकर मेले का आयोजन होगा। इस मौके पर सतीश प्रभाकर, सीएल शर्मा, मदन लाल, किशोरी लाल ठाकुर, बाबूराम शर्मा, सूबेदार राकेश, सुनील कुमार, शिव कुमार उपस्थित रहे।