ऊना में अपने नन्हे भाई को राखी बांधती बहनें।संवाद
ऊना/बंगाणा। भद्रा काल के चलते बहनों ने सोमवार दोपहर बाद अपने-अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और अपने भाइयों की लंबी उम्र की भगवान से दुआ मांगी। भाई बहन का यह पवित्र पर्व जिलाभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ऊना शहर में हलवाइयों ने दुकानें सजा कर रखी थीं। बहनों ने मिष्ठान खरीद कर भाइयों के लिए उपहार भी शगुन के रूप में भेंट किया। बहनों को इस दिन का इंतजार होता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने घर जाना है। वहीं, भाइयों को भी बहुत उत्सुकता होती है कि रक्षाबंधन के दिन बहन राखी बांधने आएगी। यह एक पवित्र त्योहार है। इस दिन कुछ तो पेड़ को राखी बांधती हैं। कुछ बहनें लड्डु गोपाल जी को राखी बांधती हैं। वहीं कई बहनों ने बहन की ही कलाई पर राखी बांधी।
ऊना में अपने नन्हे भाई को राखी बांधती बहनें।संवाद