ऊना। एकल नारी संगठन ब्लॉक ऊना की ओर से ग्राम पंचायत रायंसरी में त्रैमासिक बैठक का आयोजन रजनी की अध्यक्षता में की गई। महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ संगठन की गतिविधियों के उद्देश्य तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पिछले तीन महीनों में किए गए कार्यों की समीक्षा और आगामी तीन महीनों की कार्यों की सूची तैयार की गईं। बैठक के उपरांत सूत्र संस्था की प्रतिनिधियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अकेली विधवा , तलाकशुदा एवं कमज़ोर वर्ग की महिलाओं का संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं बैठक में मौजूद रही। संवाद