फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में उपयोग हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक

Fri, 11 Sep 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना) । उपमंडल दंडाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को अंब उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल, तंबाकू उत्पादों की बिक्री और अवैध खनन की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में एसडीएम पारस अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग देखने को मिल रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी इसका उपयोग या बिक्री पाई जाती है, तो नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा कोटपा अधिनियम के तहत तंबाकू उत्पादों और खुली सिगरेट की बिक्री पर भी कड़े कदम उठाने को कहा गया। बैठक में तय हुआ कि ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव और नगर पंचायत में सचिव द्वारा नियमों के अनुसार ही अनुमति दी जाएगी। खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार और पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि वे व्यापार मंडलों के साथ मिलकर बैठकें करें और दुकानदारों तथा आम जनता को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान व तंबाकू बिक्री से जुड़े नियमों के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें